![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक सामयिक गीत
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
(कृपया बिना अनुमति के इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी अंश का किसी भी तरह से उपयोग न करें)
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक सामयिक गीत
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक ग़ज़ल-
ग़ज़ल ये गीत ये किस्सा कहानी छोड़ जाऊँगा
तुम्हारा प्यार ये चेहरा नूरानी छोड़ जाऊँगा
अभी फूलों की खुशबू झील में सुर्खाब रखता हूँ
किसी दिन गुलमोहर ये रातरानी छोड़ जाऊँगा
हमारी प्यास इतनी है कि दरिया सूख जाते हैं
किसी दिन राख, मिट्टी, आग- पानी छोड़ जाऊँगा
अभी चिड़ियों की बंदिश सुन रहा हूँ पेड़ के नीचे
कभी हल बैल ये खेती किसानी छोड़ जाऊँगा
सफ़र में आख़िरी ,नेकी ही अपने साथ जाएगी
ये शोहरत और दौलत ख़ानदानी छोड़ जाऊँगा
कभी सुनना हो मुझको तो मेरा दीवान पढ़ लेना
किताबों में मैं फूलों की निशानी छोड़ जाऊँगा
दिलों की आलमारी में हिफ़ाजत से इसे रखना
इसी घर में मैं सब यादें पुरानी छोड़ जाऊँगा
मैं मिलकर ॐ में इस सृष्टि की रचना करूँगा फिर
ये धरती ,चाँद ,सूरज आसमानी छोड़ जाऊँगा
कवि -जयकृष्ण राय तुषार
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक ग़ज़ल -इसी से चाँद मुक़म्मल नज़र नहीं आता
सफ़र में धुंध,ये बादल, कभी शजर आता
इसी से चाँद मुक़म्मल नहीं नज़र आता
बताता हाल मैं दरियाओं के परिंदो का
मुझे भी नाव चलाने का कुछ हुनर आता
शहर में खिड़कियाँ, पर्दे हैं आसमान कहाँ
हमारे गाँव में सूरज सुबह ही घर आता
तमाम रेत है, दरिया न पेड़ का साया
हमारी राह में कैसे कोई बशर आता
मकान रिश्ते भी पुरखों के बाँट डाले गए
खिलौना देख के बच्चा नहीं इधर आता
कवि /शायर
जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
सभी चित्र साभार गूगल
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक गीत -इस चिड़िया के उड़ जाने पर
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
| यह गीत 24 मार्च को अमर उजाला के मनोरंजन पृष्ठ पर प्रकाशित हो गया |
एक होली गीत -रंग वो क्या जो छूट गया
![]() |
| बरसाने की लट्ठमार होली चित्र साभार गूगल |
![]() |
| माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी |
एक गीत -बजता सुन्दर इकतारा है
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| स्मृतिशेष कथा लेखिका उषाकिरण खां |
इस ग़ज़ल के मतले का शेर कथा लेखिका उषाकिरण खां को समर्पित है
एक ग़ज़ल -मैंने दिल से कुछ कहा
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
एक गीत -मन की खुशबू कहाँ पुरानी होती है
मन की
खुशबू कहाँ
पुरानी होती है.
चित्रों की
भी प्रेम -
कहानी होती है.
फूल नहीं
देखा
खुशबू पहचान गया,
भौँरा
जंगल, बस्ती
सबको जान गया,
फागुन की
हर शाम
सुहानी होती है.
वंशी की
आवाज़
नदी की लहरों में,
अक्सर
चाँद रहा
मेघोँ के पहरों में,
आँखों की
भी बोली
बानी होती है.
पहली-
पहली भेंट
युगों के किस्से हैं '
धूप -छाँह
सुख दुःख
जीवन के हिस्से हैं,
किस्मत वाली
बिटिया
रानी होती है.
कवि /गीतकार
जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| श्रीराम जी बाल रूप में |
![]() |
| दैनिक हिंदुस्तान में 21 जनवरी को प्रकाशित |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
चित्र -गूगल से साभार एक गीत --अनकहा ही रह गया कुछ अनकहा ही रह गया कुछ रख दिया तुमने रिसीवर | हैं प्रतीक्षा में तुम्हारे आज भी कुछ प्...