Showing posts with label एक गीत -रामराज्य की तस्वीरों में रंग अभी भी भरना है. Show all posts
Showing posts with label एक गीत -रामराज्य की तस्वीरों में रंग अभी भी भरना है. Show all posts

Friday, 2 April 2021

एक गीत -रामराज्य की तस्वीरों में रंग अभी भी भरना है

चित्र -साभार गूगल 

 


एक गीत -
रामराज्य की तस्वीरों में रंग अभी भी भरना है 

रामराज्य की 
तस्वीरों में रंग 
अभी भी भरना है |

अभी नींव की 
ईंट रखी है 
अभी मंगलाचरण हुआ है ,
अभी राम के 
पुण्य धाम का 
दुनिया को स्मरण हुआ है ,
अभी कलश में 
सरयू जी के 
पावन जल को भरना है |

सिंहासन पर 
संत विराजे 
साथ में गोरखबानी है ,
यज्ञ धूम 
संध्या वंदन से 
बोझिल शाम सुहानी है ,
भारत माँ के
अभिनन्दन में 
शंखनाद भी करना है |

अभी हवा में 
ब्रहमकमल की
खुशबू थोड़ी महकी है ,
अभी डाल पर 
सोने की चिड़िया 
थोड़ी सी चहकी है ,
अभी व्यास से 
रिक्त गुफ़ाओं 
का खालीपन भरना  है |

अभी आसुरी 
लंकाओं की 
काया को जलना होगा ,
पंचवटी में 
माया मृग को 
माया से छलना होगा ,
जो भी है 
मारीचि, राम के 
हाथ उसे भी मरना है |
कवि -जयकृष्ण राय तुषार 
चित्र -साभार गूगल 


एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...