Showing posts with label एक देशगान -चिड़िया आँधी के आमंत्रण का कब गीत सुनाती. Show all posts
Showing posts with label एक देशगान -चिड़िया आँधी के आमंत्रण का कब गीत सुनाती. Show all posts

Saturday, 2 May 2020

एक देशगान -चिड़िया आँधी के आमंत्रण का कब गीत सुनाती

भारत का गौरव भारतीय वायुसेना 



एक देशगान -
चिड़िया आँधी के आमंत्रण का कब गीत सुनाती है 

मजहब नहीं 
राष्ट्र से ऊपर  
प्यारे हिन्दुस्तान है |

यह सोने की
मिट्टी इसमें
वीरों का बलिदान है ।

अपनी कला -
संस्कृति ,कुछ को 
गाथा नहीं लुभाती है ,
चिड़िया 
आँधी के आमंत्रण 
का कब गीत सुनाती है ,
हमें नर्मदा 
सरयू ,गंगा 
यमुना पर अभिमान है |

मातृभूमि की 
निंदा करते 
वस्त्र पहनते खादी का,
सोते -जगते 
स्वप्न देखते
भारत की बर्बादी का,
जिसे तिरंगे 
से नफ़रत हो 
समझो वह शैतान है |

राष्ट्र विरोधी 
खुले आम 
दुश्मन से हाथ मिलाते हैं,
भारत में 
रहकर भी 
भारत माता को धमकाते हैं
टूट गयी है 
नींद देश की 
मत समझो अनजान है |

षड्यंत्रों से 
महायुद्ध से 
कभी नहीं हम डरते हैं ,
अतिशय हो 
तो महाकाल बन 
केवल तांडव करते हैं,
अब ब्रह्मोस
हमारी ताकत
हर सैनिक भगवान है।

कवि -जयकृष्ण राय तुषार 



माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी
प्रधानमन्त्री भारत सरकार 

एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...