![]() |
| प्रभु श्रीराम और माता सीता |
रामनवमी भगवान श्रीराम का अवतरण दिवस है।आप सभी को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।
अष्टकमलों से सुवासित आज सरयू धाम
मोक्ष का इस सृष्टि में है मन्त्र केवल राम
वेद भी करते रहे जिसका सदा गुणगान
सत्य,शाश्वत, और सनातन रूप वह अभिराम
राम विनयी और विजयी ,रहे अपराजेय
मन्थराओं का सियासत में नहीं अब काम
सगुण, निर्गुण,भक्तवत्सल,शब्द,अक्षर,राम
शिव उपासक,शत्रुनाशक,सिया के सुखधाम
जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| कमल पुष्प |

