Showing posts with label एक ग़ज़ल -अब राम को बनवास अयोध्या न दे कभी. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल -अब राम को बनवास अयोध्या न दे कभी. Show all posts

Friday, 29 April 2022

राष्ट्र के नाम एक ग़ज़ल -अब राम को बनवास अयोध्या न दे कभी

 

चित्र सभार गूगल

चित्र सभार गूगल


राष्ट्र को समर्पित एक ग़ज़ल -


हर लाइलाज मर्ज़ का अब तो निदान हो

सबके लिए समानता का संविधान हो


हिन्दु,मुसलमाँ, सिक्ख,ईसाई न हो कोई

पहले वो हिंदुस्तानी हो ऐसा विधान हो


सत्ता के लोभ में जो यहाँ मुल्क बेचते

उनके लिए फिर काला पानी अंडमान हो


इस देश को बचाइये मजहब की आग से

भारत की जिसमें जय हो वो पूजा अज़ान हो


उसको सदन में भेजिए हरगिज न आप भी

जिसकी ज़ुबाँ पे देश विरोधी बयान हो


जलसे,जुलुस,दंगे न शाहीन बाग़ हो

कानून की सड़क पे सभी का चालान हो


कुछ मानसिक विक्षिप्त जो सेना को कोसते

बुलडोज़रों की ज़द में अब उनका मकान हो


अब राम को अयोध्या न वनवास दे कभी

सरयू किनारे शंख बजे दीपदान वो

कवि/शायर जयकृष्ण राय तुषार


चित्र सभार गूगल

एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...