![]() |
| चित्र -पेंटिंग -गूगल से साभार |
एक प्रेमगीत
फूलों में रंग रहेंगे ....
जब तक
तुम साथ रहोगी
फूलों में रंग रहेंगे ,
जीवन का
गीत लिए हम
हर मौसम संग रहेंगे |
जब तक
तुम साथ रहोगी
मन्दिर में दीप जलेंगे ,
उड़ने को
नीलगगन में
सपनों को पंख मिलेंगे ,
तू नदिया
हम मांझी नाव के
धारा के संग बहेंगे |
जब तक
तुम साथ रहोगी
एक हंसी साथ रहेगी ,
मुश्किल
यात्राओं में भी
खुशबू ले हवा बहेगी ,
जब तक
यह मौन रहेगा
अनकहे प्रसंग रहेंगे |
जब तक
तुम साथ रहोगी
एक हंसी साथ रहेगी ,
मुश्किल
यात्राओं में भी
खुशबू ले हवा बहेगी ,
जब तक
यह मौन रहेगा
अनकहे प्रसंग रहेंगे |
तुमसे ही
शब्द चुराकर
लिखते हैं प्रेमगीत हम ,
भावों में
डूब गया मन
उपमाएं हैं कितनी कम ,
तोड़ेंगे
वक्त की कसम
