Showing posts with label एक ग़ज़ल-दिन के रहते हुए मैं शाम सा ढल सकता हूँ. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल-दिन के रहते हुए मैं शाम सा ढल सकता हूँ. Show all posts

Wednesday, 24 February 2021

एक ग़ज़ल-दिन के रहते हुए मैं शाम सा ढल सकता हूँ

 

चित्र साभार गूगल

एक ग़ज़ल-

उड़ भी सकता हूँ मैं पानी पे भी चल सकता हूँ

सिद्ध हूँ ख़्वाब हक़ीकत में बदल सकता हूँ


कुछ भी मेरा हैं कहाँ घर नहीं असबाब नहीं

जब भी वो कह दे मैं घर छोड़ के चल सकता हूँ


पानियों पर मुझे मन्दिर में या घर में रख दो

मैं तो मिट्टी का दिया हूँ कहीं जल सकता हूँ


शौक मेरा था कहाँ पाँव में चुभता हूँ मगर

एक काँटा हूँ कहाँ फूल सा खिल सकता हूँ


मैं भी सूरज हूँ मगर कृष्ण के द्वापर वाला

दिन के रहते हुए भी शाम सा ढल सकता हूँ

जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल


एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...