Showing posts with label एक भक्ति गीत -रामलला के दर्शन को दुनिया से भक्त चले. Show all posts
Showing posts with label एक भक्ति गीत -रामलला के दर्शन को दुनिया से भक्त चले. Show all posts

Monday, 25 December 2023

एक भक्ति गीत -रामलला के दर्शन को दुनिया से भक्त चले

प्रभु श्रीराम और माता सीता 

एक भक्ति गीत -मोदी जैसा भक्त सनातन को हर बार मिले 

रामलला के दर्शन को

दुनिया से भक्त चले.

सरयू की धारा में फिर से

अनगिन कमल खिले.


पुण्य अयोध्या की माटी का

कण -कण चन्दन है,

राम सिया के भक्तों का

स्वागत अभिनंदन है,

कनक भवन के आँगन में

अब युग युग दीप जले.


महावीर हनुमान राम की

कथा सुनायेंगे,

सूर्य, चन्द्रमा, देव सभी

सरयू तक आयेंगे,

मोदी जैसा भक्त सनातन को

हर बार मिले.


रामकथा ही दुनिया का

संताप मिटायेगी,

महिमा राम नाम की

ही भव पार लगायेगी,

राम सिया की भव्य आरती

होगी साँझ ढले


कवि /गीतकार

जयकृष्ण राय तुषार

प्रधानमंत्री मोदी जी 


एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी हँसकर  ज़िन्दगी का   गाती  है. धूप -छाँही  सफऱ में ...