Showing posts with label एक गीत -ट्रैफिक यातायात के लिए. Show all posts
Showing posts with label एक गीत -ट्रैफिक यातायात के लिए. Show all posts

Tuesday, 3 February 2026

एक गीत -ट्रैफिक यातायात के लिए

 

चित्र साभार गूगल

सड़कें अच्छी अच्छा मौसम

सड़कें अच्छी 
अच्छा मौसम 
अच्छी मोटरकार.
यातायात 
नियम का पालन 
कर लो मेरे यार.

दाएं देखो 
बाएं देखो 
देखो सिग्नल बत्ती,
पटना, काशी 
दिल्ली, दमदम 
या गोवा, कवरत्ती,
मोबाइल से 
बात न करना 
रखना कम रफ़्तार.

सीट बेल्ट हो बँधी 
जाम का कारण 
कभी न बनना,
एम्बुलेंस को 
रस्ता देना 
हूटर उसका सुनना,
घायल कोई 
मिले सड़क पर 
करवाना उपचार.

दोपहिया वाहन 
वालों की 
हेलमेट करे सुरक्षा,
हर राही के 
घर आने की 
होती रोज प्रतीक्षा,
वर्किंग डे हो 
उत्सव हो 
या हो कोई इतवार.

कवि /गीतकार 
जयकृष्ण राय तुषार 
चित्र साभार गूगल

चित्र साभार गूगल


एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी  हँसकर  ज़िन्दगी का गीत गाती है. धूप -छाँही  सफऱ मे...