Showing posts with label एक ग़ज़ल-उत्तर प्रदेश के सम्माननीय मुख्यमंत्री जी को समर्पित. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल-उत्तर प्रदेश के सम्माननीय मुख्यमंत्री जी को समर्पित. Show all posts

Saturday, 16 April 2022

एक ग़ज़ल-उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को समर्पित

 

उत्तर प्रदेश के सम्मानीय मुख्यमंत्री जी को समर्पित एक ग़ज़ल

चित्र साभार गूगल

एक ग़ज़ल-

हरेक रावण की लंका में अब बुल्डोजर चलाता हूँ

कभी मैं शंख,घंटा और कभी डमरू बजाता हूँ

सनातन धर्म का रक्षक हूँ मठ,मन्दिर सजाता हूँ


मनोहर स्फटिक पर अब सिया संग राम बैठे हैं

मैं सरयू के किनारे अब विजयदशमी मनाता हूँ


कोई राक्षस न अब सीताहरण की बात सोचेगा

हरेक रावण की लंका में अब बुल्डोजर चलाता हूँ


हमारे वेद,गीता,ऋषि युगों से राष्ट्र गौरव हैं

सुशासन से मैं अपने राष्ट्र का गौरव बचाता हूँ


ये काशी कालभैरव,शिव के संग गंगा की थाती है

मैं मोदी की नई काशी को अपना सिर झुकाता हूँ


न वैभव की मुझे लिप्सा गुरू गोरख की महिमा है

मैं अनहद नाद की महिमा से भी परिचित कराता हूँ


मेरे शासन में बकरी,बाघ तट पर साथ रहते हैं

जो नरभक्षी है उनका घर जहन्नुम में बनाता हूँ

जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल


एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...