Showing posts with label एक देशगीत-अपना हिंदुस्तान. Show all posts
Showing posts with label एक देशगीत-अपना हिंदुस्तान. Show all posts

Wednesday, 8 January 2020

एक देशगीत-दुनिया भर में सबसे अच्छा अपना हिंदुस्तान


एक देशगान-
दुनियाभर में सबसे अच्छा अपना हिंदुस्तान

नेताओं,अख़बार नवीसों,
सुधरो फिल्मिस्तान ।
दुनिया भर में सबसे अच्छा
अपना हिन्दुस्तान ।

मातृभूमि को गाली देते
मन में भरी हताशा,
सत्ता के ख़ातिर आये दिन
होता एक तमाशा,
आज़ादी के माने समझो
जाकर पाकिस्तान ।

शिक्षालय कुछ भ्रष्ट हो गए
कैसे हैं आचार्य,
दुर्योधन के साथ खड़े हैं
अब भी द्रोणाचार्य,
सेनाओं की निन्दा करते
भेदी को सम्मान ।

एक आँख से अनुच्छेद
ये संविधान का पढ़ते,
षडयन्त्रों की नई कहानी
देश विरोधी गढ़ते,
भारत माँ अब खोल
तीसरा नेत्र इन्हें पहचान।

बन्ध्या रहना ,जन्म न देना
कोख़ से अब गद्दारों को,
भारत माता खत्म करो
अब देश विरोधी नारों को,
इसे हिमालय कभी न
बनने देना नखलिस्तान।

जन्म नहीं लेते क्यों फिर से
वीर शिवाजी ,राना?
छत्रसाल,वन्दा वैरागी,
लक्ष्मीबाई, नाना,
गुरुगोविंद,कब पैदा होंगे
पृथ्वीराज महान ?

एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी हँसकर  ज़िन्दगी का   गाती  है. धूप -छाँही  सफऱ में ...