Showing posts with label एक ग़ज़ल-रेत का दरिया हूँ. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल-रेत का दरिया हूँ. Show all posts

Friday, 15 April 2022

एक ग़ज़ल-रेत का दरिया हूँ

 

सुर्खाब

एक ग़ज़ल-रेत का दरिया हूँ


कोई कश्ती नहीं,पानी नहीं ,गिर्दाब नहीं

रेत का दरिया हूँ मुझमें कोई सैलाब नहीं


जिसमें पानी था उसी झील पे बरसात हुई

नींद में भी अब हरेपन का कोई ख्वाब नहीं


छत पे आ जाओ तो कुछ बात की खुशबू महके

आसमानों में कोई बोलता महताब नहीं


ये भी सहारा है यहाँ नागफ़नी के जंगल

फूल,फल,पेड़,तितलियाँ नहीं सुर्खाब नहीं


आज के दौर के बच्चे नहीं मिलते हँसकर

मिल भी जाएं तो सलीके से वो आदाब नहीं


जब  भी नाराज़ हुआ लहरों पे कंकड़ फेंका

अब मेरे गाँव में पुरखों का वो तालाब नहीं


किसको फुरसत है किसी पेड़ के नीचे बैठे

अब इशारों में कोई मिलने को बेताब नहीं

चित्र साभार गूगल



जयकृष्ण राय तुषार

एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...