Showing posts with label डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी को राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान. Show all posts
Showing posts with label डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी को राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान. Show all posts

Tuesday, 31 January 2023

डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त को राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान

महामहिम राज्यपाल महोदय से सम्मान ग्रहण
करते हुए डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी पूर्व-
कार्यकारी अध्यक्ष
 उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान 


डॉ 0 सदानंदप्रसाद गुप्त को राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान

सम्मान का क्षण महामहिम राज्यपाल, संस्कृति मंत्री
मध्यप्रदेश और प्रोफ़ेसर सदानंदप्रसाद गुप्त जी 



मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा दिया जानेवाला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान 2021 इस वर्ष उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी को महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश के द्वारा प्रदान किया गया. इस सम्मान की राशि दो लाख रूपये है. प्रोफ़ेसर गुप्त गोरखपुर विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक से सेवानिवृत्त हुए थे और संत साहित्य के मर्मज्ञ हैं. मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर जी  भी इस अवसर पर उपस्थित थीं. डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी का जन्म झारखण्ड राज्य में तत्कालीन बिहार में हुआ था किन्तु वह स्थायी रूप से गोरखपुर में बस गए.

इस सम्मान का अलंकरण समारोह 26 जनवरी की सायं 7-30 बजे रवीन्द्र भवन के मुक्ता काश मंच भोपाल में आयोजित किया गया. डॉ सदानंदप्रसाद जी के सम्मानित होने पर राष्ट्र के हिन्दी प्रेमियों को गर्व हैं. हार्दिक बधाई और शुभकामनायें सर

महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश से सम्मान ग्रहण करते हुए
डॉ सदानंदप्रसाद गुप्त जी 


एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...