![]() |
| भगवान श्रीकृष्ण |
एक देशगान -यह देश सुदर्शन वाला है
अमरीका धमकी मत देना
यह देश सुदर्शन वाला है.
इसमें तलवार मराठो की
इसमें प्रताप का भाला है.
गौरांग रंग का अहं तुझे
मानवता और संस्कार नहीं,
लालची, स्वर्थी आतंकी
तुझको दुनिया से प्यार नहीं,
तू देख महाकाली, भैरव
ग्रीवा में शिव के हाला है.
जितने तेरे सैनिक
उतने भारत में सन्यासी हैं,
आज़ाद भगत, अशफाक यहीं
नेता से भारतवासी हैं,
सर देख हिमालय का ऊँचा
यह कई भुजाओं वाला है.
संयुक्त राष्ट्र अब अर्थहीन
अब विश्व व्यवस्था हो नवीन,
न्यूयार्क हुआ नरभक्षी अब
अजगर दुनिया के लिए चीन,
तेरे विषधर फन के खातिर
गोकुल का मुरलीवाला है.
![]() |
| नेताजी |

