Showing posts with label एक देशगान -पीठ शारदा पी. ओ. के. में. Show all posts
Showing posts with label एक देशगान -पीठ शारदा पी. ओ. के. में. Show all posts

Monday, 25 July 2022

एक देशगान -पीठ शारदा पी. ओ. के. में

शक्तिपीठ शारदा की पाकिस्तान में दुर्दशा 


भारत की प्राचीन विद्या का महान केंद्र और शक्ति पीठ माँ शारदा का मंदिर पी. ओ. के. में आज यह शक्ति पीठ खंडहर में तब्दील हो गया है. भगवान महकाल अमरनाथ की गुफा में कश्मीर में माँ शारदा पीठ की मुक्ति मोदी जी और भारत के महान सैनिक कर सकते हैं. वन्देमातरम


एक गीत -पीठ शारदा पी. ओ. के. में


पीठ शारदा

पी. ओ. के. में

अमरनाथ कश्मीर में.

जिन्ना, नेहरू

किसने लिक्खा

भारत की तक़दीर में.


मातृभूमि को

खंडित करने का

अंदाज अनोखा था,

सन 47 का

बँटवारा 

भारत माँ से धोखा था,

यह कैसी

आज़ादी जिसमें

हाथ -पाँव जंज़ीर में.


पंचशील के

गद्दारों को

तगड़ा सबक सिखाना है,

बीजिंग के

सीने पर चढ़कर

वन्देमातरम गाना है,

फिर से

बिजली चमके

पोरस के तरकश, शमशीर में.


दुष्ट पडोसी

आतंकी है

हर दिन है शैतानी में,

अग्नि बाण से

ज्वालामुखियाँ

भर झेलम के पानी में,

प्रलय करे

ऐसी जलधारा

हो गंगा के नीर में.


अबकी रहे

तिरंगा घर -घर

देशगान की शाम हो,

उसको भय क्यों

जिसके घर में

विश्व विजेता राम हो,

कोई फिर से

प्राण फूँक दे

सोए गोगा वीर में.

कवि -जयकृष्ण राय तुषार

भारतीय वायुसेना 


एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी हँसकर  ज़िन्दगी का   गाती  है. धूप -छाँही  सफऱ में ...