Showing posts with label एक गीत-ज्योति जो जलती रहे वो दिया श्रीराम का हो. Show all posts
Showing posts with label एक गीत-ज्योति जो जलती रहे वो दिया श्रीराम का हो. Show all posts

Wednesday, 3 November 2021

एक आस्था का गीत-ज्योति जो जलती रहे वो दिया श्रीराम का हो

 


सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


एक गीत-ज्योति जो जलती रहे वो दिया श्रीराम का हो


घर का 

दीपक हो या

सरयू के पुण्य धाम का हो ।

ज्योति जो

जलती रहे वो

दिया प्रभु श्रीराम का हो ।


अब न वनवास हो

माँ सीता का

अपमान न हो,

आसुरी 

शक्तियों का

देश मे गुणगान न हो,

शंख ध्वनि

मंत्रों से स्वागत

अब सुबह-शाम का हो ।


राम तो सबके

हैं जन-जन के

हैं सुखदायी हैं,

पुत्र हैं राजा हैं

वनवासी

मित्र,भाई हैं,

भक्त हनुमान से

कीर्तन हो

तो प्रभु नाम का हो ।

जयकृष्ण राय तुषार



एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...