Showing posts with label एक ग़ज़ल -रूप मौसम की तरह. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल -रूप मौसम की तरह. Show all posts

Saturday, 16 December 2023

एक ग़ज़ल -रूप मौसम की तरह

चित्र साभार गूगल 



एक ग़ज़ल -रूप मौसम की तरह 

आपका रूप लगे खिलते गुलाबों की तरह
मन की सुंदरता भी है अच्छी किताबों की तरह

ज़िन्दगी दरिया सी कश्ती भी है तूफ़ान भी है
अच्छे लोगों से मुलाक़ात है ख़्वाबों की तरह

चाँद सूरज तो नहीं आप भी और हम भी नहीं
देश को कुछ तो उजाला दें चिरागों की तरह

यह जगत माया है बस ब्रह्म सनातन सच है
हम इसी दुनिया में उलझे हैं हिसाबों की तरह

कवि /शायर जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस  एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल  गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर  जीता भारत देश हमारा  जीत गया बंगाल. नरभक्षी ...