Tuesday 27 December 2022

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें -एक गीत




एक गीत -जगमग हिंदुस्तान

नए क्षितिज पर

नए सूर्य से

जगमग हिंदुस्तान.

विश्व समूचा

आज कर रहा

भारत का जयगान.


धर्म -संस्कृति

और राष्ट्र के

गौरव पर अभिमान,

सागर में बेखौफ़

तिरंगा

लहराता जलयान,

देख रही

दिल्ली की गद्दी

सेवक का ईमान.


नए वर्ष में

केसर महके

घर -घर बजे मृदंग,

वासन्ती

गलियों में

छेड़े मौसम संग अनंग,

हर घर हो

चंदन का टीका

काजल औ लोबान.


आम्र कुंज में

मंजरियों की

आभा रहे निराली,

खेतों में

मज़दूरन पियरी

पहने, हो खुशहाली,

इंद्रधनुष सी

छटा बिखेरे

भारत वर्ष महान.


गंगा -जमुना

विंध्य नर्मदा

निर्मल रहे हिमालय,

शंख बजाकर

करे आरती

देवभूमि देवालय,

सब धर्मों का

आदर करना

सब गुरुओं का मान.

कवि जयकृष्ण राय तुषार





स्मृतिशेष माहेश्वर तिवारी के लिए

  स्मृतिशेष माहेश्वर तिवारी  हिंदी गीत /नवगीत की सबसे मधुर वंशी अब  सुनने को नहीं मिलेगी. भवानी प्रसाद मिश्र से लेकर नई पीढ़ी के साथ काव्य पा...