Showing posts with label एक ग़ज़ल -मेरी आँखों को नया ख़्वाब दिखाता भी नहीं. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल -मेरी आँखों को नया ख़्वाब दिखाता भी नहीं. Show all posts

Wednesday, 8 February 2023

एक ग़ज़ल -मेरी आँखों को नया ख़्वाब दिखाता भी नहीं

चित्र साभार गूगल 


एक ग़ज़ल -नया ख़्वाब दिखाता भी नहीं


मेरी आँखों को नया ख़्वाब दिखाता भी नहीं
धूप का चश्मा कोई रंग सजाता भी नहीं

सूखते पेड़, नदी, झील, परिंदो की सदा
कोई मौसम को सही बात बताता भी नहीं

अपनी उम्मीद भी खंडहर सी विराने में कहीं
कोई आता भी नहीं है कोई जाता भी नहीं

भूख से आँधी से, बरसात से लड़ता ही रहा
पाँव भी नंगे रहे हाथ में छाता भी नहीं

दोस्ती, दुश्मनी या प्यार मोहब्बत की क़सम
आज कल कोई सलीके से निभाता भी नहीं

शाम को डूबा था फिर सुब्ह को सूरज निकला
झील में, दरिया में, सागर में समाता भी नहीं

कवि जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस  एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल  गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर  जीता भारत देश हमारा  जीत गया बंगाल. नरभक्षी ...