Showing posts with label एक गीत /मेहँदी रचे गुलाबी हाथों ने फिर किया प्रणाम. Show all posts
Showing posts with label एक गीत /मेहँदी रचे गुलाबी हाथों ने फिर किया प्रणाम. Show all posts

Friday, 29 May 2020

एक गीत -मेहँदी रचे गुलाबी हाथों ने फिर किया प्रणाम

चित्र -साभार गूगल 

एक गीत -
मेहँदी रचे गुलाबी हाथों ने फिर किया प्रणाम 


पीले कंगन 
नीलम पहने 
सोने जैसी शाम |
मेहँदी रचे 
गुलाबी हाथों 
ने फिर किया प्रणाम |

डोल रहे 
पीपल के पत्ते 
बिना हवाओं के ,
संकोचों में 
चाँद मेघ 
के घेरे बाहों के ,
निर्गुण राही
भटक गया है 
करके चारो धाम |

ब्रह्मकमल 
सी खुशबू 
फैली हुई ओसारे में ,
जाने क्या 
सन्देश 
छिपा है टूटे तारे में ,
स्मृतियाँ  
सिरहाने बैठी 
लगा रहीं हैं बाम |

पंचामृत से 
मन की मूरत 
कौन धो रहा है ,
अपनी ही 
छाया में कोई 
पेड़ सो रहा है |
एक निमन्त्रण 
घर आया है 
जाने किसके नाम |

नींद नहीं 
आँखों में रह -
रह बादल घेर रहे ,
हरे बाँस 
सीटियाँ बजाते 
वंशी  टेर  रहे ,
बौछारों 
की जद में जंगल ,
गाँव, शहर के पाम |


कवि -जयकृष्ण राय तुषार 
चित्र -साभार गूगल 

एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...