Showing posts with label एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल. Show all posts
Showing posts with label एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल. Show all posts

Monday, 4 May 2026

एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल 

गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर 



जीता भारत देश हमारा 
जीत गया बंगाल.
नरभक्षी बाघिन पिंजरे में 
ख़त्म हुआ भौकाल.

रामकृष्ण ठाकुर की महिमा 
फिर से वापस आए,
अमार सोनार बांग्ला फिर से 
बच्चा बच्चा गाए,
हर बेटी की करे सुरक्षा 
माँ काली विकराल.

बँकिम वीर सुभाष विवेकानंद 
आज हैं प्रमुदित,
रामराज्य में न्याय मिलेगा 
जो भी शोषित वंचित,
सागर नदिया बिना किसी भय 
जाल मछेरे डाल.

संविधान की मर्यादा में 
रहें सभी अधिकारी,
भारत माँ की सूरत 
सबसे सुन्दर सबसे प्यारी,
गली गली में प्रेम रंग संग 
उड़ता रहे ग़ुलाल.

कवि /गीतकार 
जयकृष्ण राय तुषार 



चित्र साभार गूगल 


एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी  हँसकर  ज़िन्दगी का गीत गाती है. धूप -छाँही  सफऱ मे...