Showing posts with label एक गीत -कविता क्या है ?. Show all posts
Showing posts with label एक गीत -कविता क्या है ?. Show all posts

Sunday, 11 April 2021

एक गीत -कविता क्या है ?

 

एक गीत-कविता क्या है ?

चित्र -साभार गूगल 

एक गीत -कविता क्या है ? भाषा के घर तबला,वंशी वीणा और शहनाई है । तुलसी,सूर कबीर का तन मन कविता मीराबाई है । बंजरपन में धान उगाती अँधियारे में दीपक-बाती, जीवन का हर रंग लिए यह झील में नीला चाँद सजाती, गर्भवती की उम्मीदों की यह पहली उबकाई है । हम-तुम जितने रंग बदलते उतने रंग बदलती है, पहली बार क्रौंच वध होने पर यह स्वतः निकलती है, वृंदावन का निर्गुण है यह गोकुल की अमराई है । शब्द-अर्थ लय-बिम्ब प्रतीकों की यह सुन्दर थाली है, उज्जयिनी पटना,प्रयाग यह काशी, वैशाली है, पन्त,प्रसाद निराला,दिनकर हरिशंकर परसाई है। तितली,फूल रंगोली,कोहबर सबका सुख दुःख लिखती है, कवि का मन जिस रंग से रंगता उसी रंग में दिखती है, गीत/अगीत ग़ज़ल, दोहा संग भजन और चौपाई है । कवि-
जयकृष्ण राय तुषार

चित्र -साभार गूगल 


एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी हँसकर  ज़िन्दगी का   गाती  है. धूप -छाँही  सफऱ में ...