Showing posts with label एक देशगान -सत्य अहिंसा के सीने पर वार सहेंगे आख़िर कब तक. Show all posts
Showing posts with label एक देशगान -सत्य अहिंसा के सीने पर वार सहेंगे आख़िर कब तक. Show all posts

Wednesday, 23 April 2025

एक देशगान -सत्य अहिंसा के सीने पर वार सहेंगे आख़िर कब तक

 

एक देशगान -बाज़ उड़ाओ

भारत माता


पाकिस्तान का आतंकी खेल अब हमेशा के लिए खत्म किया जाना चाहिए. मजहब के नाम पर आतंकी हमला किया जा रहा है यह अघोषित युद्ध है. हमको अब इजरायल की तर्ज़ पर निर्णायक वार करना होगा. अन्यथा यह अंतहीन गाथा बन जाएगी. अमेरिकी उप राष्ट्रपति भारत दौरे पर हैं इसके बावजूद भारत में आतंकी हमला. शर्मनाक. भारत सरकार अब सेनाओं को खुली छूट दे और इस आतंक की जड़ को खत्म करे.वन्देमातरम. जयहिंद


एक भिखारी मुल्क 

चुनौती 

देता हिंदुस्तान को.

दुनिया के 

नक्शे से गायब

कर दो पाकिस्तान को,


बाज़ उड़ाओ 

श्वेत कबूतर 

कब तक यहाँ उड़ाओगे,

कब तक सत्य-

अहिंसा वाला 

झूठा गीत सुनाओगे,

अब  ब्रम्हास्त्र 

चलाकर मारो

सदियों के शैतान को.


बार -बार आतंकी 

घेरो -मारो 

यही कहानी है,

फिर धरती 

कुरुक्षेत्र बना दो 

इसमें क्या हैरानी है,

सूर्य निगल 

जाये जो पल में 

याद करो हनुमान को.


सत्य अहिंसा

के सीने पर

वार सहेंगे आख़िर कब तक,

सैन्य शक्ति

के रहते भी

लाचार रहेंगे आख़िर कब तक

ख़त्म करो

जो आँख उठाकर

देखे हिंदुस्तान को.


आँख दिखाते 

बांग्लादेशी 

कैसी नीति हमारी है,

घात लगाए 

दुश्मन बैठे 

घर में भी गद्दारी है,

कब्जे में लो 

सिंध कराची 

और बलूचिस्तान को.

तिरंगा


नवगीत समीक्षा -सुप्रसिद्ध लेखक समीक्षक श्री रविनंदन सिंह

 मेरी नवगीत यात्रा पर आदरणीय श्री रविनंदन सिंह जी की समीक्षा  सुप्रसिद्ध आलोचक लेखक श्री रविनंदन सिंह जी  अपनी लेखिका जीवन संगिनी श्रीमती पा...