![]() |
| चित्र-साभार गूगल |
एक गीत-मतदाता जागरूकता के लिए
फिर सोने की माटी होगी अपने हिंदुस्तान की
फिर सोने की
चिड़िया होगी
माटी हिन्दुस्तान की ।
अबकी है
उम्मीद आपसे
सौ प्रतिशत मतदान की।
जाति-धरम
विद्वेष भूलकर
मतपेटी को भरियेगा,
अब चुनाव
आयोग कड़क है
गुंडों से मत डरियेगा ,
मतपेटी ही
रक्षा करती
वोटर के सम्मान की।
दुनिया भर में
लोकतंत्र की
भारत एक मिसाल है,
घर से हँसकर
चलें बूथ तक
सबका यही ख़याल है।
हर चुनाव है
कठिन परीक्षा
वोटर के ईमान की ।
(08-04-2019 को उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ब्रह्मदेव राम तिवारी,श्री जितेंद्र कुमार प्रमुख सचिव भाषा,श्री अवनीश अवस्थी डिप्टी चीफ सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
