Showing posts with label एक ग़ज़ल-सर्द मौसम में खिली धूप गुलाबों की तरह. Show all posts
Showing posts with label एक ग़ज़ल-सर्द मौसम में खिली धूप गुलाबों की तरह. Show all posts

Friday, 14 January 2022

एक ग़ज़ल-सर्द मौसम में खिली धूप गुलाबों की तरह

 

चित्र साभार गूगल


एक ताज़ा ग़ज़ल-

सर्द मौसम में खिली धूप गुलाबों की तरह


सर्द मौसम में खिली धूप गुलाबों की तरह

जाम खुशबू का लिए शाम शराबों की तरह


छोड़कर आसमां महताब चले आओ कभी

तुझको सिरहाने सजा दूँगा किताबों की तरह


जिनकी तस्वीर तसव्वुर में लिए बैठे रहे

वो मुझे भूल गए रात के ख़्वाबों की तरह


ज़िन्दगी तुझको समझना कहाँ आसान रहा

उम्र भर बैठे रहे ले के हिसाबों की तरह


मैंने हर बात ज़माने से कही है दिल की

जिसको दुनिया ये छिपाती है नकाबों की तरह

शायर/कवि जयकृष्ण राय तुषार

(प्रयाग की युवा गायिका स्वाति निरखी की प्रेरणा से)

चित्र साभार गूगल


एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

  चित्र साभार गूगल  एक पुराना गीत  एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर आलमारी में कहीं फिर भागवत रख दो सजाकर । पास में  बै...