Tuesday, 19 September 2023

गणेश उत्सव और महान क्रन्तिकारी तिलक

प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश 

लोकमान्य तिलक और गणेश उत्सव 

मुंबई के चौपाटी पर समुद्र की लहरों को देखता एक राष्ट्रवादी, क्रन्तिकारी विचारों में खोया था की राष्ट्र को जाति पांति के बंधन से मुक्त कैसे किया जाय और राष्ट्रीय आंदोलन में प्रबल जनमत कैसे तैयार किया जाय. तभी ट्रेन में मिले एक सन्यासी( बॉम्बे से पुणे जाते हुए )का वाक्य याद आया. भारतीय जनता की रीढ़ धर्म है. फिर उस क्रन्तिकारी ने पुणे में प्रथम बार 1893 में गणेश उत्सव का सार्वजनिक आयोजन किया. यह सभी लोगों के लिए था बिना किसी भेदभाव के. यह पूजा पहले भी शिवाजी महाराज जैसे कई राजा व्यक्तिगत तौर पर करते थे लेकिन राष्ट्रव्यापी बनाया महान वकील समाज सुधारक क्रन्तिकारी तिलक ने.तिलक 1857 के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की विफलता के कारणों से अत्यधिक चिंतित थे. क्योंकि उस आंदोलन में जनता का सहयोग सीमित था.बालगंगाधर तिलक के सदप्रयास से आज गणेश उत्सव न केवल महाराष्ट्र बल्कि राष्ट्र का उत्सव बन गया है. इस महान देश भक्त को कोटि कोटि नमन.यह बड़ा काम था. आप सभी को गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनायें.

 

महान विचारक क्रन्तिकारी तिलक 

Monday, 18 September 2023

लोकभाषा गीत -मेलजोल बैठकी नदारद

चित्र साभार गूगल 


लोकसंस्कृति, गाँव की रौनक़, उत्सवजीविता को, लोकपरम्परा को याद करती लोकभाषा कविता.सादर अभिवादन सहित

एक लोकभाषा गीत -मेल -जोल बैठकी नदारद 

काटै दौड़इ साँझ, भोरहरी

बिना फूल कै डाल बा.

चिरई चुनमुन गायब होय गैं

बिना कमल के ताल बा.


मेल -जोल बैठकी नदारद

बिरहा, कजरी, कव्वाली

हलुवा, पूरी के प्रसाद से

वंचित डिह, माता काली

घर में टी वी चैनल, बाहर 

बिग बजार औ मॉल बा.


पान दान हुक्का संग छूटल

किस्सागोई माई कै

आभासी दुनिया में गुम हौ

चुहुल ननद भौजाई कै

कइसे मरल आँख कै पानी

ई सौ टका सवाल बा.


भजन न जोगी सारंगी कै

कुटिया, मठ सन्नाटा हौ 

पक्की सड़क बनल हौ लेकिन

कदम, कदम पर काँटा हौ

नेता डेंगूँ कहैँ धरम के

कवन देश कै हाल बा.


खट्टी, मीठी जामुन कै रंग

याद न महुवा बारी कै

पीली पीली सरसों भूलल

भूलल धान कियारी कै 

पइसा बढ़ल गरीबी गायब

पर उत्सव कंगाल बा.


बुलबुल, मैना, पपिहा, कोयल

लरिका ना पहिचानै ल

बाप -मतारी छोड़िके

कउनो रिश्ता ना ई जानै ल 

कहाँ ओसारे, कहाँ दुवारे

गैंता और कुदाल बा.


जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 

Friday, 1 September 2023

एक ग़ज़ल -नाकामी कहाँ रोक सकी रस्ता हुनर का

चित्र साभार गूगल 


एक ग़ज़ल -नाकामी कहाँ रोक सकी रस्ता हुनर का 

दरिया न इधर का मेरा दरिया न उधर का

अंजाम मग़र अच्छा था कश्ती में सफऱ का


मैं चाँद को मुट्ठी में लिए बैठा हूँ कब से

नाकामी कहाँ रोक सकी रस्ता हुनर का


सहरा है बहुत दूर तलक प्यास से कह दो

ये रेत चमकती हुई धोखा है नज़र का


इक शेर भी कह पाया नहीं आज तलक जो 

उस्ताद बना बैठा है गज़लों की बहर का


महफ़िल में सदारत भी निज़ामत भी उसी की

जो फ़र्क़ समझता ही नहीं ज़ेर ओ ज़बर का


हर हारे मुसाफिर का ये पीपल है ठिकाना

मौसम की किताबों में है अफ़साना शजर का 


सहमति के बिना मिलते हैं क्या खूब सियासत

अब कैसे भरोसा हो मियाँ इनकी ख़बर का


गावों में मेरे खिलते हैं गुड़हल भी कमल भी

जहरीली हवाएं लिए मौसम है नगर का 

कवि -जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


Wednesday, 30 August 2023

एक ग़ज़ल -किस्सागोई चाहिए अच्छे फ़साने के लिए

चित्र साभार गूगल 


एक ग़ज़ल -किस्सागोई चाहिए अच्छे फ़साने के लिए 


काटिए मत पेड़ बस्ती को बसाने के लिए
इक परिंदा चाहिए जंगल में गाने के लिए

किस कदर बेजान हैं बच्चे खिलौनों की तरह
फूल, तितली कुछ नहीं उनको हँसाने के लिए

कौन दरिया है जहाँ तूफ़ान का खतरा नहीं
डूबना पड़ता है डूबे को बचाने के लिए

साज, साजिन्दे, सियासत की तरह दिन में अलग
शाम को बैठेंगे सब ठुमरी सुनाने के लिए

आपसी रंजिश में पेड़ों से दहकते ये धुंए
आग का क्या काम है जंगल जलाने के लिए

प्यार, धोखा, जुर्म, रंजिश और तिलस्मी ही नहीं
किस्सागोई चाहिए अच्छे फ़साने के लिए

कितनी कोशिश करते हैं हम कैमरे के सामने
एक अच्छी सी कोई तस्वीर पाने के लिए

कवि -जयकृष्ण राय तुषार
चित्र साभार गूगल 


चित्र साभार गूगल 

Tuesday, 29 August 2023

एक गीत -गीत निराला के प्रयाग का गंगाजल है

दैनिक जागरण सप्तरंग पुनर्नवा पृष्ठ पर दिनांक 28-08-2023
को प्रकाशित गीत 

 
चित्र साभार गूगल 


एक ताज़ा गीत 


गीत निराला के प्रयाग का गंगाजल है


गीत वही

जो प्यासी -

ऋतु को सावन कर दे.

गंधहीन

फूलों में

भीनी खुशबू भर दे.


गीत सतपुड़ा

और नर्मदा 

की कल- कल है,

गीत

निराला के 

प्रयाग का गंगाजल है,

गीत वही

जो कृष्ण -

अधर पर वंशी धर दे.


गीत

प्रेम की नदी

परिंदो की उड़ान है,

संस्कार

उत्सव का यह

आदिम मकान है,

गीत विरह

ही नहीं

सरहदों पर भी स्वर दे.


गीत

वही जो तुलसी

विद्यापति गाते हैं,

गीत

वही जो

मीराबाई को भाते हैं,

गीत वही

जो बाल्मीकि

को पावन कर दे.


फागुन का

रंग जीवन की

उम्मीद गीत है,

बंजारों की 

हर मुश्किल में,

यही मीत है,

गीत

वही जो

भीमसेन सा जादू कर दे.

कवि -जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


Saturday, 29 July 2023

गीत संग्रह -मेंड़ों पर वसंत


श्री पी. के. गिरी अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन को
गीत संग्रह मेड़ों पर वसंत भेंट करते हुए 


शासकीय अधिवक्ता श्री आशुतोष संड जी को अपना
गीत संग्रह मेंड़ों पर वसंत भेंट करते हुए 


Monday, 19 June 2023

एक गीत -एक भी आसाढ़ में बादल नहीं है

चित्र साभार गूगल 


प्रकृति अपने धर्म को भूल गई है या हमसे बदला ले रही है. प्रकृति का अंधाधुंध दोहन आज मौसम को बदरंग बना रहा है. आसाढ़ में भी एक भी बादल नहीं हैं. आकाश सुना है झीलें जलविहीन. गीत इसी निराशा की बानगी है. एक प्रयास है. सादर इंद्र देवता कृपा करे.


एक गीत -गीत में वंशी नहीं मादल नहीं है


पृष्ठ सूने हैं

किताबों के

गीत में वंशी नहीं मादल नहीं है.

कौन ऋतुओं से

भला पूछे

एक भी आसाढ़ में बादल नहीं है.


हरे पत्ते

धूप में पीले

पाँख खुजलाती हुई चिड़िया,

गंध वाले

फूल मुरझाए

तितलियों को ढूंढती गुड़िया,

पाँव नंगे आँख में काजल नहीं है.


मानसूनों की

किताबों में 

मेघ -जल का उद्धरण क्यों है,

चाँदनी की

सुभग रातों में

धूप का वातावरण क्यों है?

मत्स्य गंधा

झील में जलकुंभियाँ

क्या हुआ कि एक भी शतदल नहीं है.


मौसमों के

सगुन पंछी अब

रात -दिन तूफ़ान लाते हैं,

प्यास से

व्याकुल परिंदे, वन

बेसुरे हर गीत गाते हैं,

घिस रहा हूँ मैं जिसे संदल नहीं है.


कवि -जयकृष्ण राय तुषार


चित्र साभार गूगल 

Wednesday, 7 June 2023

एक गीत -गीत वही जो भीमसेन सा जादू कर दे

चित्र साभार गूगल 


एक ताज़ा गीत 


गीत निराला के प्रयाग का गंगाजल है


गीत वही

जो प्यासी -

ऋतु को सावन कर दे.

गंधहीन

फूलों में

भीनी खुशबू भर दे.


गीत सतपुड़ा

और नर्मदा 

की कल- कल है,

गीत

निराला के 

प्रयाग का गंगाजल है,

गीत वही

जो कृष्ण -

अधर पर वंशी धर दे.


गीत

प्रेम की नदी

परिंदो की उड़ान है,

संस्कार

उत्सव का यह

आदिम मकान है,

गीत विरह

ही नहीं

सरहदों पर भी स्वर दे.


गीत

वही जो तुलसी

विद्यापति गाते हैं,

गीत

वही जो

मीराबाई को भाते हैं,

गीत वही

जो बाल्मीकि

को पावन कर दे.


फागुन का

रंग जीवन की

उम्मीद गीत है,

बंजारों की 

हर मुश्किल में,

यही मीत है,

गीत

वही जो

भीमसेन सा जादू कर दे.

कवि -जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


Sunday, 4 June 2023

एक भक्ति गीत -मन से गोरखबानी पढ़ ले



भक्ति गीत -मन से गोरखबानी पढ़ ले


गीता के संग मानस पढ़कर

मन से गोरखबानी पढ़ ले.

यह जग माया की पगडंडी

संतों को सैलानी पढ़ ले.


हठयोगी, दंडी, सन्यासी

सारे पंथ उसी से निकले,

रंग ज्योति का सिर्फ़ एक है

हमको लगते काले उजले,

सूरज जैसे उगे भोर का

मन में इक वृन्दावन गढ़ ले.


शंकर, गुरू मछन्दर, गोगा

गुरू गोरख की महिमा न्यारी,

सत्य सनातन ज्ञान, धर्म की

गंगा की धरती फुलवारी,

मानसरोवर मिलना ही है

हिमगिरि पर हिम्मत कर चढ़ ले.


गुरू रैदास न कबिरा छूटे

अमृत कलश कभी ना फूटे,

माला तुलसी या मोती की

कभी न कोई मनका टूटे,

जोगी मन सारंगी लेकर

दुःखियारे की पीड़ा पढ़ ले.

कवि -जयकृष्ण राय तुषार

रामचरित मानस 


एक प्रेम गीत -दरपन ही देख रहा सोलह श्रृंगार

चित्र साभार गूगल 


एक प्रेमगीत -दरपन ही देख रहा सोलह श्रृंगार


किस्मत में

मेरे बस

बचा -खुचा प्यार.

दरपन ही

देख रहा

सारा श्रृंगार.


कर्णफूल

विंदिया संग

मोहक मुस्कान,

चंद्र मुखी

झीलों में

फूलों के बान,

मीनाक्षी

आँखों में

काजल की धार.


हरे -भरे

मौसम का

रंग बियाबान का,

इत्र -फूल की

खुशबू

रंग चढ़ा पान का,

सुधियों में

कैद किए

सारा सम्भार.


शोख अदा

रिमझिम में

मेघोँ से केश खुले,

धूल भरे

आँगन में

रंग लगे पाँव धुले,

आरती

रंगोली हो

या हो अभिसार.

कवि

जयकृष्ण राय तुषार

चित्र साभार गूगल 


चित्र साभार गूगल

एक पुराना गीत -रख दिया तुमने रिसीवर

  चित्र -गूगल से साभार  एक गीत --अनकहा ही रह गया कुछ  अनकहा ही  रह गया कुछ  रख दिया तुमने रिसीवर | हैं प्रतीक्षा में  तुम्हारे  आज भी कुछ प्...