![]() |
| चित्र -साभार गूगल |
एक ताज़ा ग़ज़ल -
मगर मतला तुम्हारे हुस्न के दीदार से निकला
(कृपया बिना अनुमति के इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी अंश का किसी भी तरह से उपयोग न करें)
![]() |
| चित्र -साभार गूगल |
एक ताज़ा ग़ज़ल -
मगर मतला तुम्हारे हुस्न के दीदार से निकला
![]() |
| चित्र -साभार गूगल |
![]() |
| चित्र -साभार गूगल |
एक ताज़ा ग़ज़ल-डूबने वालों ने छोड़ा नहीं पानी कोई
अब न दरिया में भँवर है न रवानी कोई
डूबने वालों ने छोड़ा कहाँ पानी कोई
कुछ कहा तुमने कुछ हमने भी चलो भूल गए
कल की बातों का कहाँ रह गया मानी कोई
कैमरा देखके हँसने का हुनर भूल गए
ढूँढते हैं चलो तस्वीर पुरानी कोई
एक मूरत से लगा दिल तो महल छोड़ दिया
इश्क़ में अब कहाँ मीरा सी दीवानी कोई
वीडियो गेम लिए सो गए बच्चे सारे
अब न राजा है न परियों की कहानी कोई
जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| 30 दिसंबर हिन्दी संस्थान मे स्थापना दिवस पर काव्य संध्या |
![]() |
| सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका बेगम अख़्तर चित्र साभार गूगल |
एक ताज़ा ग़ज़ल -
कितनी हसीन है ये मियाँ लखनऊ की शाम
तहजीब और अदब के हैं किस्से जहाँ तमाम
कितनी हसीन है ये मियाँ लखनऊ की शाम
इसके सियासी रंग के चर्चे हैं दूर तक
इसमें अटल के गीत मोहब्बत के हैं पैगाम
इसकी कशीदाकारी में है लखनवी मिजाज़
टुंडे कबाब, भूल भुलैया ,चिकन का काम
कैसे करें तरीफ़ यहाँ के मेयार की
गोकुल के कृष्ण पहले यहीं थे अवध के राम
उड़ती ,कटी पतंगे ,छतों पर ,यहाँ के हैं
भूलें मलीहाबाद क्यों खाएं हैं जिसके आम
नौशाद की मौसीक़ी ,और बेगम की गायिकी
इनके बिना कहाँ है मुकम्मल यहाँ की शाम
पूजा ,नमाज़ ,प्रार्थना ,सूफ़ी ,सबद के रंग
सबका यहाँ पे होता जमाने से एहतराम
कवि /शायर -जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| भूल भुलैया लखनऊ |
एक गीत-नए वर्ष की नई सुबह
अब साँसों पर पहरे मत लाना
नए वर्ष की
नई सुबह
अब साँसो पर पहरे मत लाना |
चुभन सुई की
सह लेंगे पर
दर्द बहुत गहरे मत लाना ।
सारे रंग -गंध
फूलों के
बच्चों को बाँटना तितलियों ।
फिर वसंत के
गीत सुनाना
वंशी लेकर सूनी गलियों,
बीता साल
भुला देंगे हम
अब मौसम बहरे मत लाना ।
तारीख़ें शुभ
मंगल दिन हो
झीलों में अमृत सा जल हो,
जीवन की गति
हिरनी जैसी
वातायन की धुन्ध विरल हो,
प्रकृति तोड़ दे
घुँघरू अपने
ऐसे अब खतरे मत लाना ।
कण-कण में हो
रंग-रंगोली
दरपन में श्रृंगार भरा हो,
कविताओं के दिन
फिर लौटें
स्वर कोई भी नहीं डरा हो ,
मीठे फल ताजा
पेड़ों से लाना
पर कुतरे मत लाना ।
कवि -जयकृष्ण राय तुषार
कवि-चित्र -साभार गूगल
एक भक्ति गीत -देवी गीत
![]() |
| चित्र -साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
चित्र -गूगल से साभार एक गीत --अनकहा ही रह गया कुछ अनकहा ही रह गया कुछ रख दिया तुमने रिसीवर | हैं प्रतीक्षा में तुम्हारे आज भी कुछ प्...