Sunday, 29 March 2026

एक गीत -दुनिया को युद्ध से बचाना

 

चित्र साभार गूगल 
युद्ध किसी के लिए अच्छा नहीं होता.आतंक और युद्ध दोनों मानवता के विरुद्ध अपराध हैं.दुनिया को युद्ध में धकेलने वाले महानायक नहीं बन सकते. ईरान और अमरीका दोनों को विश्व शांति की प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए. आतंक और जेहाद फैलाने वाले देशों पर कड़ा प्रतिबंध लगना चाहिए.प्रेम और शांति ही मानवता की रक्षा कर सकते हैं. सृजन और संहार ईश्वर का कार्य है महाकाल के कार्य में मनुष्य को दखल नहीं देना चाहिए. विश्व में शांति ही सबसे सुन्दर विकल्प है.

दुनिया को युद्ध से बचाना 


बेला के 
फूलों से 
केश को सजाना.
ओ अशांति 
दुनिया को 
युद्ध से बचाना.

चिड़ियों के 
पँख बचे 
नदियों में धार रहे,
बारूदी गंध 
मिटे 
दुनिया में प्यार रहे,
ओ वंशीधर 
अपनी 
बॉसुरी बजाना.

राग बचे 
रंग बचे 
पानदान पान रहे,
पूरब से 
पश्चिम तक 
मोहक मुस्कान रहे,
झुकी हुई
नज़रों में 
आग मत सजाना.

इंद्रधनुष 
क्षितिजों पर 
सावन में आएंगे,
झील -ताल 
भींगेंगे 
प्रेम गीत गाएंगे,
मिलने को 
ढूंगेंगे 
लोग फिर बहाना.

दम्भ लिए
चेहरों  पर 
कोमल सा भाव खिले,
हिंसा की 
पगडण्डी को 
फिर से बुद्ध मिले,
धूप के 
कटोरे में 
चाँदनी सजाना.

कवि -जयकृष्ण राय तुषार 

चित्र साभार गूगल 


12 comments:

  1. मैं आपके भावों से पूर्ण सहमति व्यक्त करता हूँ आदरणीय तुषार जी

    ReplyDelete
  2. आपने युद्ध की सच्चाई और शांति की जरूरत बहुत साफ तरीके से रखी है। मुझे खास तौर पर वो पंक्तियाँ पसंद आईं जहाँ आपने चिड़ियों, नदियों और रंगों की बात की, क्योंकि वही असली जिंदगी है। मैं मानता हूँ कि नफरत सिर्फ विनाश लाती है और प्रेम ही दुनिया को बचा सकता है।

    ReplyDelete
  3. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में सोमवार 30 मार्च, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन

      Delete
  4. युद्ध की विभीषिका से बचें और गीतों, फूलों, चिड़ियों के संग जीवन बहे, सुंदर गीत!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हार्दिक आभार. नमस्ते

      Delete
  5. धूप के
    कटोरे में
    चाँदनी सजाना.
    Wahhh

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार भाई साहब. सादर अभिवादन

      Delete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस  एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल  गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर  जीता भारत देश हमारा  जीत गया बंगाल. नरभक्षी ...