Showing posts with label हिंदी दिवस -हजारों मील समंदर के पार है हिंदी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी दिवस -हजारों मील समंदर के पार है हिंदी. Show all posts

Thursday, 14 September 2023

हिंदी दिवस -हजारों मील समंदर के पार है हिंदी

चित्र साभार गूगल 


एक -ग़ज़ल -हजारों मील समंदर के पार है हिंदी 


हरेक बागे अदब में बहार है हिन्दी
कहीं गुलाब कहीं हरसिंगार है हिन्दी


ये रहीम, दादू और रसखान की विरासत है
कबीर सूर और तुलसी का प्यार है हिन्दी


फिजी, गुयाना, मॉरीशस में इसकी खुश्बू है
हजारों मील समन्दर के पार है हिन्दी


महक खुलूस की आती है इसके नग्मों से
किसी हसीन की वीणा का तार है हिन्दी


जयकृष्ण राय तुषार 




चित्र साभार गूगल



एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -मोगरे का फूल जूड़े में  मोगरे का फूल  जूड़े में  सजाती है.  नदी हँसकर  ज़िन्दगी का   गाती  है. धूप -छाँही  सफऱ में ...