Showing posts with label एक ताज़ा गीत -चंद्रयान 3की सफलता पर. Show all posts
Showing posts with label एक ताज़ा गीत -चंद्रयान 3की सफलता पर. Show all posts

Thursday, 24 August 2023

एक ताज़ा गीत -चंद्रयान 3 की सफलता पर

चित्र साभार गूगल 


चंद्रयान 3और इसरो के अद्भुत सफलता पर काव्यात्मक बधाई और शुभकामनायें


चाँद हमारी मुट्ठी में

जय बोलो हिंदुस्तान की.

भारत माता पुण्य भूमि है

ज्ञान और विज्ञान की.


पहले चंदा मामा थे

बस कविता और कहानी में,

दूर गगन में दिखते थे

या फिर झीलों के पानी में,

चन्द्रयान है बड़ी सफलता

इसरो के अभियान की.


अंतरिक्ष में भारत माँ का

गौरव गान तिरंगा है,

विजयी है वह जिसकी

आँखों में सपना सतरंगा है,

युग युग से यह पावन मिट्टी

ऋषियों के वरदान की.


मंगल, शनि के साथ सृष्टि की

गुत्थी हम सुलझायेंगे,

वेद मंत्र के साथ ग्रहों पर

जन गण मन भी गायेंगे,

हमने सीढ़ी भी तोड़ी है 

दुनिया के अभिमान की.

कवि जयकृष्ण राय तुषार



एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस  एक गीत -जीता भारत देश हमारा जीत गया बंगाल  गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर  जीता भारत देश हमारा  जीत गया बंगाल. नरभक्षी ...