Sunday, 14 December 2025

एक देशगान -कितना सुन्दर कितना प्यारा देश हमारा है

 

लाल किला -चित्र गूगल से साभार 


चित्र साभार गूगल



एक देशगान -कितना सुन्दर, कितना प्यारा 
देश हमारा है 

कितना सुंदर 
कितना प्यारा 
देश हमारा है |
नीलगगन के 
सब तारों में 
यह ध्रुवतारा है |

पर्वत -घाटी 
तीर्थ, सलोना 
इसे बनाते हैं ,
सारे पावन 
ग्रन्थ यहाँ की 
महिमा गाते हैं ,
लोकरंग में 
गीत सुनाता 
यह बंजारा है |

सत्य -अहिंसा 
दया -धर्म का 
इससे नाता है ,
युद्ध थोपने वालों 
को यह 
सबक सिखाता है ,
इसका प्रहरी 
पर्वत है 
सागर की धारा है |

हर मौसम के 
रंग यहाँ 
फूलों की घाटी है ,
अनगिन 
वीर शहीदों की 
यह पावन माटी है ,
सत्यमेव जयते 
इसका 
सदियों से नारा है |

गीतकार-जयकृष्ण राय तुषार
चित्र -गूगल से साभार 

8 comments:

  1. बहुत सुंदर गीत सर।
    जयहिंद।
    --------
    नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना रविवार १५ दिसम्बर २०२५ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक देशगान -यह देश सुदर्शन वाला है

  भगवान श्रीकृष्ण  एक देशगान -यह देश सुदर्शन वाला है  अमरीका धमकी मत देना  यह देश सुदर्शन वाला है. इसमें तलवार मराठो की  इसमें प्रताप का भाल...