Tuesday, 26 May 2026

एक गीत -मैं अपनी वंशी को टेरूंगा

 

चित्र साभार गूगल 

एक गीत -मैं अपनी वंशी को टेरूंगा 


गाओ कुछ 

मैं अपनी 

वंशी को टेरूंगा.


खेत हुए 

अग्निकुण्ड 

चढ़ा हुआ पारा,

नदियों को 

प्यास लगी 

मौसम बेचारा,

टुकड़ा भर 

बादल बन 

अंबर को घेरूंगा.


सूख रहे 

कोकिल के कंठ 

हरे पेड़ों पर,

कहाँ गयी 

दूब हरी 

सन्नाटा मेड़ों पर,

नीम छाँह 

बनकर मैं 

धूप को तरेरूँगा.


उपवन से 

गंधहीन 

लौटती हवाएं,

रंगहीन फूलों 

को किस 

जगह सजाएँ,

दर्पण से 

पूंछूँगा 

एक हँसी हेरूंगा.


कवि -जयकृष्ण राय तुषार 

चित्र साभार गूगल 

10 comments:

  1. बहुत सुंदर शुभकामना

    ReplyDelete

  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 27 मई 2026 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन

      Delete
  3. वाह!! अभिनव कल्पना और सुंदर बिंब !!

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर अभिवादन. हार्दिक आभार आपका

      Delete
  4. Wahhh
    मौसम के चपेट में

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार. सादर अभिवादन

      Delete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक गीत -बारिश की फुहार में भींगे

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -बारिश की फुहार में भींगे  बारिश की  फुहार में भींगे  फूलों वाला गीत कहाँ है? झुर झुर झुर झुर  हवा, नीम के  नीचे ...