![]() |
| चित्र साभार गूगल |
सड़कें अच्छी अच्छा मौसम
सड़कें अच्छी
अच्छा मौसम
अच्छी मोटरकार.
यातायात
नियम का पालन
कर लो मेरे यार.
दाएं देखो
बाएं देखो
देखो सिग्नल बत्ती,
पटना, काशी
दिल्ली, दमदम
या गोवा, कवरत्ती,
मोबाइल से
बात न करना
रखना कम रफ़्तार.
सीट बेल्ट हो बँधी
जाम का कारण
कभी न बनना,
एम्बुलेंस को
रस्ता देना
हूटर उसका सुनना,
घायल कोई
मिले सड़क पर
करवाना उपचार.
दोपहिया वाहन
वालों की
हेलमेट करे सुरक्षा,
हर राही के
घर आने की
होती रोज प्रतीक्षा,
वर्किंग डे हो
उत्सव हो
या हो कोई इतवार.
कवि /गीतकार
जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
![]() |
| चित्र साभार गूगल |



जागरूकता का रचनात्मक गीत बहुत अच्छा है सर।
ReplyDeleteसादर।
------
जी नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शुक्रवार ६ फरवरी २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
हार्दिक आभार आपका. सादर अभिवादन
Deleteबहुत बढ़िया
ReplyDeleteआपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन
Deleteसुंदर
ReplyDeleteसादर अभिवादन
Deleteसुंदर अभिव्यक्ति
ReplyDeleteसादर अभिवादन
Delete