Wednesday, 5 May 2021

एक गीत -नीलकंठ कौन बने   

 


चित्र -गूगल से साभार 


एक गीत -नीलकंठ कौन बने 
नीलकंठ 
कौन बने 
विषभरी हवाएँ  हैं |

भोर की 
किरन पीली 
संध्यायेँ  तेजहीन ,
औषधियों ,
फूलों की 
गन्ध खा गई जमीन ,
जंगल में 
नरभक्षी 
बाघ की कथाएँ हैं |

दरपन पे 
धूल जमी 
दिन का श्रृंगार गया ,
मौसम 
ज्वर बाँट रहा 
सगुन दिवस हार गया ,
कौन पढ़े 
कौन सुने 
बोझिल कविताएं हैं |

गरजो 
बरसो मेघों 
विपदाएं बह जाएँ ,
जीवन के 
राग लिए 
सुख के क्षण रह जाएँ ,
हवन कुण्ड 
धुआँ भरे 
सीली समिधाएँ हैं |

कवि-जयकृष्ण राय तुषार 



चित्र -साभार गूगल 

8 comments:

  1. बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  2. आपकी कविता में संतप्त मानवता का आर्तनाद है तुषार जी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार सर |भयावह स्थिति है ईश्वर सबकी रक्षा करे |

      Delete

  3. गरजो
    बरसो मेघों
    विपदाएं बह जाएँ ,
    जीवन के
    राग लिए
    सुख के क्षण रह जाएँ ,
    हवन कुण्ड
    धुआँ भरे
    सीली समिधाएँ हैं |...बिल्कुल सत्य कहा आपने,प्रेरक गीत।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर अभिवादन |हार्दिक आभार आपका |

      Delete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण टंडन जी को ग़ज़ल संग्रह भेंट करते हुए

 इलाहाबाद अब प्रयागराज का इंडियन कॉफी हॉउस कभी साहित्य का बहुत बड़ा अड्डा था तमाम नामचीन कवि लेखक यहाँ साहित्य विमर्श करते थे. आज वह बात तो न...