Tuesday, 16 August 2011

एक प्रेम गीत -मौसम तेरी हँसी चुराता

चित्र -गूगल से साभार 
एक गीत मौसम तेरी हंसी चुराता 
मौसम तेरी 
हँसी चुराता 
हँसते धानों में |
तुम्हीं महकती हो 
फूलों की इन 
मुस्कानों में |

सूने घर की 
पृष्ठभूमि में जाने 
कितने रंग सजाती ,
उत्सव के दिन 
घूँघट में तुम 
सबसे पहले मंगल गाती |
खिल जाते हैं 
रंग तुम्हीं से 
माँ के पानों में |

हरियाली के 
सपने लेकर 
मेघ गगन में छाये होंगे ,
मेंहदी और 
महावर वाले दिन 
तुमसे ही आये होंगे |
तेरी लौ से 
जल उठते हैं 
दिये मकानों में |

भूखे -प्यासे 
थके सफर से 
हम जब घर आते ,
तेरे होंठों पर 
खुशियों के 
इन्द्रधनुष छाते ,
पंछी बनकर 
उड़ती 
मेरे साथ उड़ानों में |

चित्र -गूगल से साभार 

8 comments:

  1. कोमल एवं मृदुल प्रेम अभिव्यक्ति।

    ReplyDelete
  2. भूखे -प्यासे
    थके सफर से
    हम जब घर आते ,
    तेरे होंठों पर
    खुशियों के
    इन्द्रधनुष छाते ,
    पंछी बनकर
    उड़ती
    मेरे साथ उड़ानों में |

    प्रेम के विविध रूपों को सुन्दरता से अभिव्यक्त किया है आपने ....!

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर गीत...बधाई..

    नीरज

    ReplyDelete
  4. सूने घर की
    पृष्ठभूमि में जाने
    कितने रंग सजाती ,
    उत्सव के दिन
    घूँघट में तुम
    सबसे पहले मंगल गाती |

    Wah ....Bahut Sunder...

    ReplyDelete
  5. हमेशा की तरह सहज और सटीक शब्दों का चयन...

    ReplyDelete
  6. prem sa pravahit, prem se paripoorna prem-geet...

    ReplyDelete
  7. कितनी तारीफ करूं सुंदर कविता की |बेमिसाल प्रस्‍तुति|

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

मेरे ग़ज़ल संग्रह का द्वितीय संस्करण

 मेरे ग़ज़ल संग्रह का द्वितीय संस्करण छप गया. नए कवर को डिजाइन किया है प्रोफ़ेसर अरुण जेतली जी ने. प्रकाशक लोकभारती. मूल्य 250 रूपये मात्र. द्व...