Thursday, 13 March 2025

एक पुराना होली गीत. अबकी होली में

  



चित्र -गूगल से साभार 

आप सभी को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ 
एक गीत -होली 

आम कुतरते हुए सुए से 
मैना कहे मुंडेर की |
अबकी होली में ले आना 
भुजिया बीकानेर की |

गोकुल ,वृन्दावन की हो 
या होली हो बरसाने की ,
परदेसी की वही पुरानी
आदत  है तरसाने की ,
उसकी आँखों को भाती है 
कठपुतली आमेर की |

इस होली में हरे पेड़ की 
शाख न कोई टूटे ,
मिलें गले से गले 
पकड़कर हाथ न कोई छूटे ,
हर घर -आंगन महके खुशबू 
गुड़हल और कनेर की |

चौपालों पर ढोल मजीरे 
सुर गूंजे करताल के ,
रुमालों से छूट न पायें 
रंग गुलाबी गाल के ,
फगुआ गाएं या फिर 
बांचेंगे कविता शमशेर की |

कवि जयकृष्ण राय तुषार
[मेरे इस गीत को आदरणीय अरुण आदित्य द्वारा अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था मेरे संग्रह में भी है |व्यस्ततावश नया लिखना नहीं हो पा रहा है |

चित्र -गूगल से साभार 

6 comments:

  1. बहुत ही सुंन्दर सृजन
    रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आपका. रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें. सादर अभिवादन

      Delete
  2. सुंदर सृजन

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक ग़ज़ल - लोटे के जल में फूल रखते हैं

  चित्र साभार गूगल ग़ज़ल -लोटे के जल में फूल रखते हैं अतिथियों के लिए लोटे के जल में फूल रखते हैं  मगर दुश्मन के सीने पर सदा तिरशूल रखते हैं  ...