Thursday, 5 November 2026

एक प्रेमगीत -गीत होठों पर सजाकर

 

चित्र साभार गूगल 


एक पुराना गीत 

एक प्रेम गीत-बाँसुरी मैं छोड़ दूँगा गीत अधरों पर सजाकर


आलमारी में

कहीं फिर

भागवत रख दो सजाकर ।

पास में 

बैठो हमारे 

नेह का कम्बल बिछाकर ।


ये कुशा

गंगाजली रख दो

न कोई मंत्र बोलो ,

धूम्र से 

निकलो हवन के

स्वप्नदर्शी नयन खोलो,

काटना

फिर से चिकोटी

और छिप जाना लजाकर ।


टकटकी

बाँधे हुए मौसम

गगन में चाँदनी है,

पास में

गुलमोहरों के

फूल,पेंटिंग मधुबनी है,

चलो छत पर

टहल आएं

नींद में शिशु को सुलाकर ।


डायरी के

पृष्ठ खोलो

सप्त सुर के पाठ वाले,

इन्हीं शब्दों

से खुलेंगे

सभी धागे गाँठ वाले,

बाँसुरी मैं

छोड़ दूँगा

गीत अधरों पर सजाकर ।

चित्र साभार गूगल 


कवि -जयकृष्ण राय तुषार

4 comments:

  1. बहुत सुंदर

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन.दीपावली की शुभकामनायें

      Delete
  2. पूजा के फूल जितने पवित्र होते हैं, उतनी ही पवित्र होती हैं आपकी ऐसी रचनाएं तुषार जी। मन पावन हो जाता है इनका पारायण करके।

    ReplyDelete
  3. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें. सादर प्रणाम. आपके प्रति हृदय से आभार

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक पुराना गीत -रख दिया तुमने रिसीवर

  चित्र -गूगल से साभार  एक गीत --अनकहा ही रह गया कुछ  अनकहा ही  रह गया कुछ  रख दिया तुमने रिसीवर | हैं प्रतीक्षा में  तुम्हारे  आज भी कुछ प्...