Monday, 1 June 2026

एक गीत -भींगा मौसम

 

चित्र साभार गूगल 

एक गीत -भींगा मौसम 


एक गीत -भींगा मौसम 


भींगा मौसम 

छत पर कोई 

और चाँदनी रात.

बेला, गुड़हल 

चम्पा, जूही 

सबसे होगी बात.


तेज हवा के 

झोंके मन की 

खिड़की खोल रहे,

इंद्रधनुष के 

आँगन में 

खुश बादल डोल रहे,

घाटी -घाटी 

बनजारों के 

संग हैं कोल -किरात.


नदी ढूँढते 

पंछी सारे 

जून -जुलाई के,

नई -नई 

आँखों में सपने 

गोद भराई के,

मंडप -मंडप 

कलश सजे हैं 

हल्दी, दही, परात.


नज़र झुकाये राही 

कच्चे रस्ते 

फिसलन के,

रह रह किस्से 

याद आ रहे 

भूले बचपन के,

हरे हरे 

पत्तों पर गिरती 

बूंदों का आघात.

चित्र साभार गूगल 


कवि /गीतकार 

जयकृष्ण राय तुषार 

10 comments:

  1. बहुत सुंदर गीत।
    सादर
    --------
    नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार २ जून २०२६ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन

      Delete
  2. Replies
    1. हार्दिक आभार सर. सादर अभिवादन

      Delete
  3. मनभावन गीत

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार सर. सादर अभिवादन

      Delete
  4. वाह! बहुत सुंदर गीत !

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन

      Delete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक गीत -भींगा मौसम

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -भींगा मौसम  एक गीत -भींगा मौसम  भींगा मौसम  छत पर कोई  और चाँदनी रात. बेला, गुड़हल  चम्पा, जूही  सबसे होगी बात. त...