Wednesday, 27 May 2026

एक गीत -फिर से प्यारा मौसम होगा

 

चित्र साभार गूगल 

एक गीत -फिर से प्यारा मौसम होगा 


फिर से प्यारा 

मौसम होगा 

फूलों से बतियाएंगे.

भींगे पंखों 

वाले पंछी 

पत्तों से टकराएंगे.


धान रोपते 

खेतों में फिर 

पायल छन छन बोलेगी,

ठंडी ठंडी पुरवा 

फिर यादों की 

खिड़की खोलेगी,

प्यासे पर्वत 

झरनों का जल 

पीकर गीत सुनाएंगे.


मेहंदी, मौसम 

कजली की फिर 

बातें होंगी गलियों में,

आने वाली खुशबू 

छिपकर बैठी 

होगी कलियों में,

मेघों जैसे 

जुड़े खुलकर 

दरपन से बतियाएंगे.

चित्र साभार गूगल 


कवि -जयकृष्ण राय तुषार 

6 comments:

  1. मन मोह लेने वाला गीत रचा है तुषार जी आपने

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार सर. सादर अभिवादन

      Delete
  2.  आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शनिवार 30 मई, 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन

      Delete
  3. मनमोहक ... सुन्दर गीत है ...

    ReplyDelete
  4. सुंदर गीत

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक गीत -बारिश की फुहार में भींगे

  चित्र साभार गूगल  एक गीत -बारिश की फुहार में भींगे  बारिश की  फुहार में भींगे  फूलों वाला गीत कहाँ है? झुर झुर झुर झुर  हवा, नीम के  नीचे ...