Sunday, 24 May 2020

एक गीत -सरहद पर बंकर में बैठा आँख दिखाता चीन

भारत माता के वीर सपूत 
एक गीत -सरहद पर बंकर में बैठा आँख दिखाता चीन 

सरहद पर 
बंकर में बैठा 
आँख दिखाता चीन |
अपनी -अपनी 
नौटंकी में 
राजनीति तल्लीन |

संसद में 
जब वेतन बढ़ता 
सभी एक हो जाते ,
आम आदमी 
के खातिर सब 
नकली अश्रु बहाते ,
मजदूरों को 
साँप समझकर 
बजा रहे सब बीन |

दिल्ली में 
दंगों की साजिश 
रचे 'आप 'के प्यारे ,
और मुम्बई 
में प्रमुदित हैं 
संतों के हत्यारे ,
पंचवटी में 
असुर राज है 
खतरे में कौपीन |

मजदूरों के 
बने वीडियो 
दिए न दाना -पानी ,
सेनाओं से 
साक्ष्य माँगते 
दिल से पाकिस्तानी ,
वोट बैंक के 
लिए दिखाई 
देते सब ग़मगीन |

राजभोग 
शहरों के खातिर 
पाते गाँव बताशा ,
खबर देखना 
मत टी ० वी ० पर 
है रंगीन तमाशा ,
राजगद्दियाँ 
कैसे इतनी 
हुई आचरणहीन |

छोड़ो यार 
सियासत पहले 
सरहद ,देश बचाओ ,
कोरोना को 
मात मिले फिर 
रघुपति राघव गाओ ,
हम तुम 
मिलकर फिर खायेंगे 
रसगुल्ला -नमकीन |

भारत चीन आमने -सामने 


4 comments:

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

मौसम का गीत -ढूँढता है मन

  चित्र साभार गूगल ढूंढता है मन शहर की  भीड़ से बाहर. घास, वन चिड़िया  नदी की धार में पत्थर. नीम, पाकड़  और पीपल की घनी छाया, सांध्य बेला  आरती...