Thursday, 30 April 2020

एक गीत -कौन है मुल्क बता जैसा वतन है मेरा

चित्र -साभार गूगल 

अपनी मातृभूमि भारत माता को समर्पित एक देश गीत -
एक गीत -कौन है मुल्क बता ? जैसा वतन है मेरा 

अनगिनत रंग के 
फूलों का चमन है मेरा |
कौन है मुल्क बता 
जैसा वतन है मेरा ?

आरती ,पूजा बिना 
जिसकी कोई शाम नहीं ,
पूरी दुनिया में कहीं 
कृष्ण नहीं ,राम नहीं ,
इसकी खुशबू नहीं कम 
हो ये जतन है मेरा |

बाइबिल ,ग्रन्थ है 
कुरआन है ,गीता जिसमें ,
राम की गाथा में 
हनुमान हैं ,सीता जिसमें ,
सारे रंगों को 
समेटे ये गगन है मेरा ।

इसमें हर रंग के 
मौसम हैं ,फ़साने कितने ,
जंगे आज़ादी ने 
गाये हैं तराने कितने ,
जब तलक साँस 
तिरंगे को नमन है मेरा |

सूर ,तुलसी ,नज़ीर 
मीरा है रसखान यहाँ ,
पढ़के सोते हैं सभी 
मीर का दीवान यहाँ ,
अहले महफ़िल के लिए 
शेरो सुखन है मेरा |


पर्वतों ,घाटियों 
नदियों की फ़िज़ाएँ हैं यहाँ,
मौसमी गीत 
परिंदों की सदाएँ हैं यहाँ,
तितलियों ,भौरों से 
आबाद चमन है मेरा |

साधुओं,संतों फ़रिश्तों 
का ये बुतखाना है ,
जो भी भटके हैं उन्हें 
प्यार से समझाना है , 
माँ के चरणों में 
हरेक गीत -भजन है मेरा |

कवि -जयकृष्ण राय तुषार 

चित्र -साभार गूगल 

8 comments:

  1. वाह! बहुत सुंदर!

    ReplyDelete
  2. सादर नमस्कार,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शुक्रवार (01-05-2020) को "तरस रहा है मन फूलों की नई गंध पाने को " (चर्चा अंक-3688) पर भी होगी। आप भी
    सादर आमंत्रित है ।

    "मीना भारद्वाज"

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपका हृदय से आभार आदरणीया मीना जी |

      Delete
  3. वर्तमान परिपेक्ष्य में कालजयी रचना।

    ReplyDelete
  4. सबसे न्यारा सबसे प्यारा ,भारत देश हमारा!

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आपका |सादर प्रणाम |

      Delete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

मौसम का गीत -ढूँढता है मन

  चित्र साभार गूगल ढूंढता है मन शहर की  भीड़ से बाहर. घास, वन चिड़िया  नदी की धार में पत्थर. नीम, पाकड़  और पीपल की घनी छाया, सांध्य बेला  आरती...