![]() |
भारतीय वायुसेना |
![]() |
भारत माता |
एक देशगान -गर्जना करोगे कब तक वीरों आसमान में
गर्जना करोगे
कब तक
वीरों आसमान में.
आतंकी दुश्मन
बैठा है
अब भी गुमान में.
दुश्मन के
सीने पर
चढ़कर हुंकार भरो,
राक्षस
वध करना है
नृसिंह अवतार धरो,
जयकार
तिरंगे की हो
इस दुनिया जहान में.
पृथ्वी, त्रिशूल,
ब्रम्होस
अग्नि ज्वाला निकलो,
मेवाड़
महाराणा के
ले भाला निकलो,
रावलपिंडी को
बदलो
जलते श्मशान में.
अब मौन करो
भारत विरुद्ध
आवाज़ो को,
दुश्मन पर
छोड़ो गरुड़
भयंकर बाजों को,
अब ज़हर
न उगले कोई भी
दुश्मन अज़ान में.
कवि जयकृष्ण राय तुषार
![]() |
चित्र साभार गूगल |
आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में रविवार 04 मई 2025 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
ReplyDeleteआपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन
Deleteसामयिक प्रस्तुति
ReplyDeleteसादर अभिवादन. हार्दिक आभार
Deleteसुंदर देश गान ...जय भारत 🇮🇳🇮🇳
ReplyDeleteआपका हृदय से आभार. सादर अभिवादन
Delete