Sunday 2 October 2016

जिलाधिकारी इलाहाबाद संजय कुमार की इलाहाबाद संग्रहालय में त्रिदिवसीय फोटो प्रदर्शनी



जिलाधिकारी इलाहाबाद -श्री संजय कुमार [I.A.S.]
संजय कुमार जिलाधिकारी इलाहाबाद की पुस्तक 

जिलाधिकारी संजय कुमार के फोटोग्राफ 
पेशेवर फोटोग्राफर्स को भी मात देते हुए -आज प्रदर्शनी का समापन 

कला और साहित्य किसी  पेशे के  मोहताज नहीं होते |यह हुनर जिसमें भी होगा उसे अभिव्यक्त करेगा ही चाहे कितनी भी मुश्किल हो |आमतौर पर प्रशासनिक सेवाओं में काम के दबाव में यह उम्मीद नहीं की जाती कि कोई जिलाधिकारी अपने साहित्य और कला को समय दे सकता है |लेकिन इस असम्भव को सम्भव कर दिखाया श्री संजय कुमार जी ने जो जिलाधिकारी इलाहाबाद के पद पर तैनात हैं |विगत तीन दिनों से इलाहाबाद संग्रहालय में उनके फोटोग्राफ की प्रदर्शनी लगी है ,आज उसका समापन है |आज मैं भी गया संयोग वश उसी समय उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त आदरणीय न्यायमूर्ति संजय मिश्र जी और न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल भी आये थे |जिलाधिकारी महोदय एक  पेशेवर फोटोग्राफर की तरह उनको चित्रों की बारीकियां समझा रहे थे | संग्रहालय में निदेशक राजेश पुरोहित जी और उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता श्री सी ० बी ० यादव भी साथ में थे | संजू मिश्र ने जिलाधिकरी मोहदय की चित्रों की बुकलेट भी मुझे दिया |ये चित्र संगम से लेकर पर्वतों ,अभ्यारण्यों तक के हैं नदी ,समुद्र चिड़िया ,वन्य जीव सभी जीवंत हैं |स्वभाव से हंसमुख मिलनसार माननीय जिलाधिकारी के फोटोग्राफ किसी भी पेशेवर फोटोग्राफर को मात दे रहे हैं | संजय कुमार 2002 बैच के  I.A.S.हैं और मूलतः औरंगाबाद बिहार के निवासी हैं |

उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त को अपने फोटोग्राफ दिखाते संजय कुमार 
वन्य जीव -फोटोग्राफी संजय कुमार [I.A.S.]
पुस्तक के फ्लैप से -[ इलाहाबाद की पक्षी विविधता ]
भारतीय प्रशासनिक सेवा २००२ बैच के अधिकारी संजय कुमार को वन्य जीवन तथा उसके छायांकन में विशेष रूचि है |इन्होने देश तथा विदेशों के अनेक राष्ट्रीय उद्यानों का भ्रमण कर वन्यजीवों एवं प्रकृति का अनगिनत छायांकन किया है और बहुत कम समय में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया है | इनके छायाचित्रों की कई प्रदर्शनियाँ भी आयोजित हुई हैं व् विभिन्न मंचों पर इनको छाया चित्रों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है |वन्य जीव विषय पर इनके अनेकों आलेख विभिन्न प्रतिष्ठित पर्यावरण एवं वन्य जीव पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं |

फोटो प्रदर्शनी में संजय कुमार जिलाधिकारी इलाहाबाद 


संजय कुमार के फोटोग्राफ प्रदर्शनी से साभार 
उपरोक्त सभी फोटोग्राफ जिलाधिकारी संजय कुमार जी के हैं प्रदर्शनी से साभार 


1 comment:

  1. बहुत सुन्दर फोटोग्राफी है ।🌲🌲🌲

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

स्मृतिशेष माहेश्वर तिवारी के लिए

  स्मृतिशेष माहेश्वर तिवारी  हिंदी गीत /नवगीत की सबसे मधुर वंशी अब  सुनने को नहीं मिलेगी. भवानी प्रसाद मिश्र से लेकर नई पीढ़ी के साथ काव्य पा...