![]() |
| धुरंधर |
आदित्य धर का नाम धुरंधर
देशभक्ति का काम धुरंधर
मिथक तोड़ती फ़िल्म जगत का
नव प्रयोग का नाम धुरंधर
बॉलीवुड खलनायक चुप है
नायक और महानायक चुप है
डॉन खान के होंठ सिले हैं
भाड़, नर्तकी सभी जले हैं
तुष्टिकरण की लंका धू -धू
बोल रहा श्रीराम धुरंधर.
राजमौलि ने किया प्रशंसा
दक्षिण भारत साथ खड़ा
रजनीकांत सरीखे नायक का
दिल कितना साफ़, बड़ा है
विश्व विजय की लिए पताका
दुश्मन का कोहराम धुरंधर
गद्दारों के मुँह पर चाँटा
पाकपरस्तों में सन्नाटा
सत्तर साल का भांडा फूटा
सेकुलरिज्म के पाँव में कांटा
भारत की सेना की ताकत
का सुन्दर पैगाम धुरंधर.
मोदी और डोभाल की जय हो
दुश्मन के घर हर दिन भय हो
हर दिन मरें देश के दुश्मन
भारत माँ की सदा विजय हो
दुश्मन के सीने पर चढ़कर
हर दिन पीना जाम धुरंधर.
![]() |
| धुरंधर का धुरंधर आदित्य धर और यामी गौतम |


No comments:
Post a Comment
आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |