![]() |
लाल किला -चित्र गूगल से साभार |
एक देशगान -कितना सुन्दर, कितना प्यारा
देश हमारा है
कितना सुंदर
कितना प्यारा
देश हमारा है |
नीलगगन के
सब तारों में
यह ध्रुवतारा है |
पर्वत -घाटी
तीर्थ, सलोना
इसे बनाते हैं ,
सारे पावन
ग्रन्थ यहाँ की
महिमा गाते हैं ,
लोकरंग में
गीत सुनाता
यह बंजारा है |
सत्य -अहिंसा
दया -धर्म का
इससे नाता है ,
युद्ध थोपने वालों
को यह
सबक सिखाता है ,
इसका प्रहरी
पर्वत है
सागर की धारा है |
हर मौसम के
रंग यहाँ
फूलों की घाटी है ,
अनगिन
वीर शहीदों की
यह पावन माटी है ,
सत्यमेव जयते
इसका
सदियों से नारा है |
![]() |
चित्र -गूगल से साभार |