Sunday 14 August 2011

एक गीत -वह देश हमारा है

चित्र -गूगल से साभार 

जिस देश के आकाश में 
फहराये          तिरंगा |
शंकर की जटा से है 
निकलती जहाँ  गंगा |
                वह देश हमारा है |
                वह देश हमारा है |

होती जहां  शाम को 
परियों की कथाएं ,
फूलों से जहां रोज 
महकती हैं दिशाएं ,
             ऋषियों के महाज्ञान का 
             जो देश पिटारा हैं |

रग -रग में जहां होली 
कण -कण में दीवाली 
होती है जहां ईद की भी 
शान निराली ,
               क्रिसमस के खिलौनों से 
               जिसे रब ने संवारा है |

मौसम के इशारे पे 
जहां गीत बदलते ,
भगवान भी जिस देश में 
वंशी ले मचलते ,
             जिस देश के पांवों तले 
             सागर का किनारा है |

जिस देश ने दुनियां को 
दिया शांति के माने 
जिस देश ने गाया है 
अहिंसा के ही गाने ,
              बापू ने जिसे खून -
              पसीने से संवारा है |
              
चित्र -गूगल से साभार 
              

15 comments:

  1. रग-रग में जहां होली
    कण-कण में दीवाली
    होती है जहां ईद की भी
    शान निराली,
    क्रिसमस के खिलौनों से
    जिसे रब ने संवारा है ।

    अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान है।
    देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर गीत।

    ReplyDelete
  2. सदा सुहाये देश हमारा।

    ReplyDelete
  3. मौसम के इशारे पे
    जहां गीत बदलते ,
    भगवान भी जिस देश में
    वंशी ले मचलते ,
    जिस देश के पांवों तले
    सागर का किनारा है |

    _____________________________


    अच्छा गीत है।

    ReplyDelete
  4. जिस देश ने दुनियां को
    दिया शांति के माने
    जिस देश ने गाया है
    अहिंसा के ही गाने ,
    बापू ने जिसे खून -
    पसीने से संवारा है |
    Bahut hee sundar!
    Swatantrata Diwas kee dheron badhayee!

    ReplyDelete
  5. देश के प्रति समर्पण के भावों से भरी इस सुन्दर रचना के लिए हार्दिक शुभकामनायें...

    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

    ReplyDelete
  6. देश प्रेम से ओत प्रोत कविता... बहुत बढ़िया...

    ReplyDelete
  7. प्यारा देश है अपना ..पर देश को चलाने वाले कैसे हैं ?

    ReplyDelete
  8. कुछ बात तो है...जो हस्ती मिटती नहीं...जब सारी दुनिया सिर्फ जीने की सोच रही थी...तब यहाँ ज्ञान की ख़ोज चल रही थी...

    ReplyDelete
  9. संगीता जी आपके प्रश्न का उत्तर अगली कविता में मिलेगा |

    ReplyDelete
  10. संगीता जी आपके प्रश्न का उत्तर अगली कविता में मिलेगा |

    ReplyDelete
  11. प्यारा गीत ....स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

    ReplyDelete
  12. सबसे प्यारा देश हमारा ....

    ReplyDelete
  13. स्वतंत्रता दिवस की शुभकानाएं



    नीरज

    ReplyDelete

आपकी टिप्पणी हमारा मार्गदर्शन करेगी। टिप्पणी के लिए धन्यवाद |

एक ग़ज़ल -ग़ज़ल ऐसी हो

  चित्र साभार गूगल  एक ग़ज़ल - कभी मीरा, कभी तुलसी कभी रसखान लिखता हूँ  ग़ज़ल में, गीत में पुरखों का हिंदुस्तान लिखता हूँ  ग़ज़ल ऐसी हो जिसको खेत ...